Csk Vs Mi: मुंबई इंडियंस ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, धोनी की सेना प्लेऑफ की दौड़ से बाहर - Cricket News In Hindi

Cricket news in hindi - IPL 2022, Chennai vs Mumbai Match 59: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट खोकर और 31 गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, धोनी की सेना

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

खास बातें

IPL 2022 CSK vs MI (Chennai vs Mumbai): मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच

विकेट की शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट

खोकर और 31 गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

लाइव अपडेट

मुंबई की पांच विकेट से जीत, चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट खोकर और 31 गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली। मुंबई की जीत के साथ ही चेन्नई की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

मोईन को पहली सफलता, ऋतिक आउट

ऋतिक शौकीन मोईन अली की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। मोईन ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें आउट किया। ऋतिक ने आउट होने से पहले 23 गेंदों में 18 रन बनाए। 

मुंबई को जीत के लिए 25 रन की दरकार

तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन मिलकर मुंबई को शुरुआती झटकों से उबारने में सफल रहे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। मुंबई को जीत के लिए 54 गेंदों में 25 रन की दरकार है। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 73/4, तिलक वर्मा (20*), ऋतिक शौकीन (18*)

मुंबई के 50 रन पूरे

मुंबई इंडियंस ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने मिलकर ड्वेन ब्रावो के पहले ओवर में नौ रन बटोरे। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 55/4, तिलक वर्मा (12*), ऋतिक शौकीन (9*)

मुकेश को एक ओवर में दोहरी सफलता

मुकेश चौधरी ने अपने तीसरे ओवर में मुंबई को दोहरे झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डेनिएल सैम्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर पांचवीं गेंद पर डेब्यूटेंट ट्रिस्टन स्टब्स को भी एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन भेज दिया। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 34/4, तिलक वर्मा (1*), ऋतिक शौकीन (0*)

रोहित शर्मा फिर फ्लॉप

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। चेन्नई के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित सिर्फ 18 रन ही बना पाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 32/2, तिलक वर्मा (1*), डेनिएल सैम्स (1*)

मुंबई की खराब शुरुआत, ईशान सस्ते में पवेलियन लौटे

चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई है। मुकेश चौधरी ने पहले ओवर में ही ईशान किशन को पवेलियन की राह दिखा दी है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान को धोनी के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में छह रन बनाए। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 6/1, रोहित शर्मा (0*), डेनिएल सैम्स (0*)

चेन्नई सुपर किंग्स 97 रन पर ढेर

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 98 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 16 ओवर में 97 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। चेन्नई का यह आईपीएल का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने साल 2013 में मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ही 79 रन बनाए थे। चेन्नई की तरफ से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि मुंबई की तरफ से डेनिएल सैम्स ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके
more click